ग्रेटर नोएडा

कंपनी के सीएसआर फंड की जांच व पीड़ितों को नौकरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा: दादरी क्षेत्र के ग्राम नगला चमरू में स्थित UTL पावर कंपनी की बस द्वारा गांव के दो छात्रों पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुश्री मेधा रूपम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश पांडे को सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि घायल छात्र मोहित भाटी एवं अभिषेक को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर UTL पावर कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराने की भी मांग की। साथ ही संगठन ने कंपनी द्वारा CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड के उपयोग में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि यदि पीड़ित छात्रों को न्याय नहीं मिला तथा CSR फंड में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो संगठन जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ित छात्रों को उचित सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग की है।

इस दौरान- बलराज हूंण धर्मेंद्र भाटी आकाश नागर सोनू भाटी डॉक्टर अजय भाटी श्यामवीर ,बलराज , सोनू भाटी,अनुज भाटी ,निंदर,अशोक,

केशा,नम्बरदार,सतीश,हरिंदर,बलराज,केशपाल,सुन्नी,कौशनअंकित,राहुल,अमर,प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!