भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील लोधी एक बार फिर हाऊस अरेस्ट
राष्ट्रीय आवाहन पर गुरुवार को होने जा रहा है अमेरिकी डेलीगेशन का पुतला दहन

औरंगाबाद (बुलंदशहर )भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी को पुलिस ने बुधवार की देर शाम उनके आवास पर पहुंचकर हाऊस अरेस्ट कर लिया। सुनील लोधी ने इसे पुलिस की तानाशाही बताते हुए गुरुवार को पूरे जोर शोर से पुतला दहन किये जाने की बात कही है।
टृेड डील को किसान विरोधी बताते हुए भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर टृेड डील के खिलाफ आवाज उठाने और अमेरिकी डेलीगेशन का पुतला दहन किये जाने का आवाहन किया था। इसी के मद्देनजर पुतला दहन कार्यक्रम को ना होने देने की गरज से थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह सहित अनेक सब इंस्पेक्टरों ने भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार लोधी के आवास पर पहुंचकर उन्हें हाऊस अरेस्ट कर लिया। जहां पुलिस ने इस कार्रवाई को उपरी आदेश पर अमल करना बताया वहीं दूसरी ओर सुनील कुमार लोधी ने इसे पुलिस प्रशासन की बढ़ती तानाशाही बताते हुए गुरुवार को हर हाल में कार्यक्रम सफल बनाने की बात कही है। विदित हो कि सुनील कुमार लोधी को बाहपुर धरने में शामिल होने से रोकने की कयावद में पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया था।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






