किसान मंच

भाकियू (अराजनीतिक मंच ) की ट्रेड डील के विरोध में जिला मुख्यालय पर हुई मीटिंग

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंच और ट्रेड डील के विरोध में जिला मुख्यालय गौतम बुद्ध नगर पर मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता पंडित रामकुमार शर्मा संचालन जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया । राष्ट्र प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने कहां कि 1 जून से 4 जून तक अमेरिका का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को लेकर बातचीत कर रहा है। इस समझौते का सीधा असर देश के किसानों, डेयरी उत्पादकों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों तथा आम नागरिकों पर पड़ सकता है।उन्होंने कहा कि भारत सरकार को किसी भी विदेशी दबाव में आकर ऐसा कोई समझौता नहीं करना चाहिए, जिससे देश की कृषि व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो। भारत का किसान पहले ही बढ़ती लागत, कम कीमतों और अनेक आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में विदेशी कंपनियों और बड़े कृषि कारोबारियों को लाभ पहुंचाने वाली किसी भी नीति का किसानों द्वारा विरोध किया जाएगा। देश के किसान और आम जनता यह जानना चाहते हैं कि प्रस्तावित ट्रेड डील की शर्तें क्या हैं और इससे देश के कृषि एवं डेयरी क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा। सरकार को इस विषय पर पूर्ण पारदर्शिता बरतनी चाहिए तथा किसानों और संबंधित पक्षों से व्यापक चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

इस मौके पर बॉबी नागर ,महाराज सिंह ,गजेंद्र सिंह देवेंद्र शर्मा, रणवीर, वेदपाल कौशिक, विनोद भाटी, जयवीर कसाना, डॉक्टर ओम प्रकाश सुबोध, इंद्रजीत, रणवीर अवाना, प्रवीण शर्मा जयकिशन सिंह मोहन शर्मा आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!