ग्रेटर नोएडा

हरित भविष्य की ओर कदम: नवदर्पण संस्था ने लगाए व बांटे औषधीय व फलदार पौधे

ग्रेटर नोएडा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवदर्पण संस्था द्वारा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा, कासना वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 200 से अधिक औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण तथा वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा नागरिकों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। संस्था के सदस्यों ने उपस्थित लोगों को पौधों के महत्व, उनके संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में भी जागरूक किया।

इस अवसर पर नवदर्पण संस्था की श्रीमती रेखा गुर्जर, एडवोकेट काव्या भाटी , डॉ. निखिता नागर एवं श्री सुनील जी, राजकुमार जी सहितl संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। औषधीय एवं फलदार पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध बनाने में सहायक हैं, बल्कि समाज को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी लाभ भी प्रदान करते हैं।

नवदर्पण संस्था ने इस अवसर पर नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। संस्था भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, जन-जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!