
औरंगाबाद (बुलंदशहर ) ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान एडवोकेट ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम छोटी सराय में पौधे रोपे। उन्होने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुक भी किया

विश्व पर्यावरण दिवस एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर ग्राम छोटी सराय में आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम में पहुंचे ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान का ग्राम प्रधान मनोज कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया। बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताते हुए उन्होने ग्रामीणों से एक पेड़ मां के नाम पर अवश्य लगाने और उसकी समुचित देखभाल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहित कपासिया सहित ब्लाक के अनेक अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






