बुलन्दशहर

घरेलू गैस का होम डिलीवरी मूल्य अब नौ सौ उनचास रुपए 

पहले था नौ सौ बीस रुपए ,सरकार ने बढ़ा दिए उन्तीस रुपए प्रति सिलेंडर 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में उन्तीस रुपए की बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। इस वृद्धि के चलते औरंगाबाद में एच पी गैस उपभोक्ताओं को अब गैस सिलेंडर का होम डिलीवरी मूल्य नौ सौ उडंचास रुपए हाकर को अदा करना होगा।

गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने पर अब प्रति सिलेंडर 29 रुपए अधिक देने होंगे। यह वृद्धि केंद्र सरकार द्वारा की गई है। एजेंसी मालिक बीरपाल सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता गैस सिलेंडर घर में प्राप्त करने के उपरांत हाकर को 949 रुपए अदा करें। और यदि कोई हाकर होम डिलीवरी करने पर 949 रुपए से अधिक मांगे तो उसकी शिकायत एजेंसी मालिक बीरपाल सिंह से उनके मोबाइल नंबर 8006759560 पर करें। उन्होने बताया कि सभी हाकरों को उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य नौ सौ उडंचास रुपए ही प्राप्त करने के आदेश दिए गए हैं।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!