राम-ईश इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एंड टेक्निकल एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में सन फार्मा का प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

ग्रेटर नोएडा:राम-ईश इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एंड टेक्निकल एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 30 जून 2026 को देश की अग्रणी फार्मास्यूटिकल कंपनी सन फार्मा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया।
कंपनी की ओर से श्री राजेश अग्रवाल एवं श्री पवन सिंह ने चयन प्रक्रिया का संचालन किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से सेल्स एवं मार्केटिंग विभाग में पैन इंडिया स्तर पर विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी में अपने करियर की शुरुआत करने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुआ।
संस्थान की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) पल्लवी मनीष लव्हाले ने चयनित सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना करते हुए सन फार्मा के प्रतिनिधियों का विद्यार्थियों को रोजगार के उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।






