ग्रेटर नोएडा

बीटेक छात्र राहुल तिवारी ने पीजी में फंदा लगाकर की आत्महत्या 2 दिन बाद मिला शव

सलारपुर रोड पर रूपलाल कॉलोनी में स्थित मकान में चल रहे पीजी में गगलगोटिया यूनिवर्सिटी के राहुल तिवारी स्टूडेंट का बताया जाता है

ग्रेटर नोएडा : दनकौर कस्बे में एक निजी विश्वविद्यालय के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र ने पीजी के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना का पता मंगलवार शाम को चला जब कमरे से दुर्गंध आने पर अन्य छात्रों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया छात्र के परिजन को भी सूचना दे दी गई है ,

पुलिस के अनुसार बिहार के गोपालगंज निवासी 22 वर्षीय राहुल तिवारी बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था, हाल ही में उसकी परीक्षाएं समाप्त हुई थी लेकिन वह दनकौर स्थित पीजी में अकेला रह रहा था सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से देखा तो राहुल का शव पंखे से लटका मिला फाॅरंसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर साक्ष्य जुटाए गए,

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राहुल को रविवार देर शाम पीजी के बाहर अंतिम बार देखा गया था इसके बाद वह किसी को नजर नहीं आया, पुलिस का अनुमान है कि उसने रविवार रात आत्महत्या की जबकि शव मंगलवार को बरामद हुआ

दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही होगी पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!