जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर लाठी चार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जंतर-मंतर पर पेपर लीक, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर पुलिस बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भिजवाना था लेकिन पुलिस के द्वारा सुबह ही संगठन के संस्थापक चौधरी भारतीय एवं जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान को हाउस अरेस्ट कर लिया। ज्ञापन चौधरी प्रवीण भारतीय के आवास जेपी अमन सोसायटी पहुंच कर नॉलेज पार्क कोतवाल विनोद कुमार को लिया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि दिल्ली की जंतर मंतर पर छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन में पुलिस के द्वारा अधिक बल प्रयोग की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच की मांग की। इस घटना की संगठन निंदा करता है। उन्होंने कहा कि लाठी चार्ज प्रकरण में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि छात्र किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और भविष्य होते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान संवाद, संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप किया जाना चाहिए। शिक्षा का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार भारतीय संविधान की मूल भावना का हिस्सा हैं। पुलिस के द्वारा हाउस अरेस्ट करने पर निंदा की।
इस दौरान- बलराज हूंण मा. दिनेश नागर दुलीचंद नागर सुभाष रिंकू बैंसला आकाश नागर वरूण प्रमोद भाटी संतोष नागर ओंकार प्रधान तेजवीर चौहान प्रतिपाल राठी धर्मेंद्र भाटी कृष्ण नागर हिमांशु भाटी ब्रह्म प्रधान जी लखमीचंद जग्गू प्रमुख बलराज नागर कमल सिंह नबाब आदि लोग मौजूद रहे।






