बुलन्दशहर

दबंग पिता पुत्रों ने घर में घुसकर महिला और उसके पति बेटे को लाठी डंडों से धुना 

पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों पर मामला दर्ज 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )ग्राम ईलना में दबंग पिता और उसके तीन पुत्रों ने एक महिला के घर में घुसकर गाली गलौज की महिला द्वारा एतराज जताये जाने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति बेटे पर हमला बोल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की‌ है।

गांव ईलना निवासी कृष्णा पत्नी राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने घर में खाना बना रही थी। उसी समय ईलना गांव निवासी रामकुमार अपने पुत्रों लवकुश, दुष्यंत और बसंत के साथ लोहे की राड लाठी डंडों से लैस होकर उसके घर में जबरन घुस आए और मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। ऐतराज जताने पर उन्होने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने आये पति और पुत्र मनीष को मारपीट कर ज़ख़्मी कर दिया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रामकुमार पुत्र शंकर , लवकुश दुष्यंत और बसंत पुत्रगण रामकुमार सभी निवासी ईलना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की‌ है। सभी नामजद फरार होने में कामयाब रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!