बुलन्दशहर

मां की जयंती पर जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता 

रुचिका गार्डन में चौधरी श्यौपाल सिंह कर रहे हैं आयोजन 

मां की जयंती पर जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता

रुचिका गार्डन में चौधरी श्यौपाल सिंह कर रहे हैं आयोजन

औरंगाबाद (बुलन्दशहर)कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता चौधरी श्यौपाल सिंह अपनी स्वर्गीय मां जी के जन्मदिन पर औरंगाबाद में त्रिलोक सिंह गूर्जर मार्केट स्थित रुचिका गार्डन में कांग्रेस की विजय रैली का शंखनाद करेंगे।

रूचिका गार्डन में सोमवार को आयोजित एक बैठक में कांग्रेस की विजय ऐलान रैली को वृहद स्तर पर सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया। श्री सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को इंदिरा भवन दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के व्यवहार और कार्यशैली से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस पार्टी में पुनः सक्रिय होकर पार्टी में जान फूंकने के उनके निर्णय में पूर्ण सहयोग करने का मन बना लिया।

इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मैंने अपनी पूज्यनीय मां के जन्मदिन 11 सितंबर को एक वृहद कार्यक्रम कांग्रेस की विजय अभियान रैली आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश कांग्रेस पूर्व क्रांतिकारी अध्यक्ष एवं सिने अभिनेता राज बब्बर, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद,साहरनपुर सांसद इमरान मसूद राष्ट्रीय सचिव संजीव मौर्य, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व सांसद राशिद अल्वी पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर पूर्व मंत्री विवेक बंसल, पूर्व राष्ट्रीय सचिव परवेज हाशमी पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी आदि दिग्गज नेता पधार रहे हैं।

इस अवसर पर करणवीर सिंह सिरोही, महीपाल सैनी शाहिद नकवी,सैयद अब्दुल रसीद नक़वी,पवन शर्मा मोहसिन नत्थी सिंह शीशपाल सिंह आदि आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!