बुलन्दशहर

शांति समिति की बैठक में छाया रहा अतिक्रमण,जाम का मुद्दा ,शांति और सद्भाव बनाए रखने पर दिया जोर 

क्षेत्राधिकारी सदर प्रखर पांडे ने ली गणमान्य लोगों की बैठक 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )शांति समिति की बैठक में रोड जाम और अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। क्षेत्राधिकारी सदर प्रखर पांडे ने कस्बे में अमन-चैन और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया।

जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर मंगलवार की सायं थाना परिसर के सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर प्रखर पांडे ने कहा कि इस कस्बे का भाईचारा बेमिसाल है इसे हमेशा बनाये रखें। उन्होने जन्माष्टमी पर्व पर निकाले जाने वाले जुलूस की बाबत जानकारी हासिल की और बैठक में मौजूद गणमान्य लोगों से समस्या पूछीं। बैठक में अतिक्रमण और सड़क पर लगने वाले जाम से छुटकारा पाने में व्यापारियों से सहयोग मांगा। बैठक में राजकीय कन्या इंटर कालेज, पवसरा रोड, जहांगीराबाद रोड आदि पर पुलिस गश्त बढ़ाने और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने की मांग की गई।

बैठक में बालका ग्राम प्रधान फरीदुजमा ख़ान उर्फ चांद मियां ने गांव की गौशाला में असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझ कर बदहाली का प्रचार करने तथा जबरन गौशाला में पहुंच कर पशुओं को नुक्सान पहुंचाये जाने की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

श्री पांडे ने लोगों से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों,जुआ सट्टा, अवैध कारोबार आदि की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होने सीसीटीवी कैमरे ज्यादा से ज्यादा लगवाए जाने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर शिवकुमार गुप्ता ,नितिन सिंघल, प्रवेश लोधी, नवनीत गुप्ता, दिनेश कौशिक सभासद यामीन शाहजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती, बसपा नगर अध्यक्ष अजीम शाहिद उपाध्यक्ष विजेंद्र गौतम, ग्यासुद्दीन प्रधान नौबत पुर बालका प्रधान फरीदुजमा ख़ान उर्फ चांद मियां प्रधान बकौरा प्रेम राज सिंह, चामुंडा मंदिर कमेटी कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सैनी, अध्यक्ष जसबंत सैनी कर्मवीर भड़ाना, थाना प्रभारी मनोज कुमार कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!