कोई बना ग्वाल बाल, कोई बना कान्हा कोई बनी राधा अनेक बनी सखियां
नेशन पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का हुआ धमाल

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में बुधवार को जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हे मुन्नों ने विभिन्न पात्रों की वेशभूषा धारण कर समूचे विद्यालय परिसर को ब्रज के रस में सराबोर कर दिखाया।

महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि श्री कृष्ण का जीवन हमें प्रेम मित्रता साहस और कर्म का संदेश देता है। बच्चों को प्राचीन संस्कृति और उसके नैतिक मूल्यों से जोड़ना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
प्री नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे मुन्नों ने भारतीय संस्कृति परंपरा और संस्कारों की मनोहारी छटा बिखेरते हुए कृष्ण लीला पात्र प्रस्तूति गतिविधियों का आयोजन किया । सभी बच्चे अपने घरों से विभिन्न पात्रों के वेश धारण कर सज-धज कर अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने कान्हा, राधिका, यशोदा मैया,नंद बाबा बलराम सुदामा गोपियां सखियां ग्वाल बाल देवकी वसुदेव कंस आदि पात्रों के सजीव वेश धारण करने के साथ साथ अपने वेश संबंधित कृष्ण लीला पात्र का सहज सरल भाषा में परिचय भी दिया। बच्चों ने समूचे विद्यालय परिसर को ब्रजमय बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। बच्चों की शानदार मनोहारी प्रस्तुति में राधा -कृष्ण की झलक यशोदा मैया का वात्सल्य नंद बाबा का स्नेह ग्वाल बालों की माखन मिश्री चोरी विभिन्न करतबों की झलक देख अभिभावक अभिभूत हो गये।
उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी,बबीता सिंह, अवनी, आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






