सुरजावली में हुआ खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
न्याय पंचायत के अनेक विद्यालयों के बच्चों ने लिया भाग

औरंगाबाद (बुलंदशहर)प्राथमिक विद्यालय सुरजावली में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया,

विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम सुरजावली में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काट कर किया। अपने संबोधन में उन्होने खेलों को स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र बताते हुए बच्चों से शिक्षा के साथ साथ खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।
प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो,लंबी कूद आदि की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के बालका,जनौरा ,बकौरा, नौबत पुर मीरपुर सुरजावली शहजाद पुर आदि स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन मास्टर सलीम खान ने किया। ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जसवीर सिंह वीरपाल सिंह सतेंद्र सिंह पंकज कुमार वर्मा भूपेंद्र सिंह किशोर कुमार निर्देश कुमार हिमांशु इनाम अली राजाराम धीरज धर्मेंद्र अरुण कुमार मोदी शर्मा बाबू सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






