पब्लिक इंटर कालिज जहांगीरपुर में किया गया शिक्षक -दिवस का आयोजन

जहांगीरपुर: आज पब्लिक इंटर कॉलेज में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का 138 वां जन्मदिवस “शिक्षक दिवस” के रूप में धूमधाम से मनाया गया। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र के विषय में सभी छात्राओं को बताया गया।

कुछ छात्र-छात्राओं में 12B की छात्राओ छवि शर्मा और लवि शर्मा ने बहुत ही सुंदर पंक्तिया बोली। अध्यापकों का उद्बोधन हुआ । विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी शिक्षक /शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनायें देते हुये गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला ! अपने उद्बोधन में उन्होंने आचार्य चाणक्य के कथन को बताते हुये कहा कि निर्माण और प्रलय दोनों ही शिक्षक की गोद में पलते है ! शिक्षक एक राष्ट्र निर्माता है ! अतः हम शिक्षकों को राष्ट्र के निर्माण में अपना सौ प्रतिशत योगदान करना चाहिये ! सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई । आज के कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ मदन गोपाल शर्मा,राकेश कुमार, संजय कुमार,पौरुष राजन , राजकुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, नृपेंद्र, विवेक,पारुल शर्मा, गुरिशा रानी ,सीमा अत्री , पूजा शर्मा,यतेंद्र कौशिक, मनवीर सिंह,संग्राम सिंह,देवेंद्र जैन, राजकुमार आर्य, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।






