
औरंगाबाद( बुलंदशहर )आर के पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक शाहिद अली व प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने महान शिक्षक और दार्शनिक भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
स्कूली बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण कविताएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी भावनाओं को प्रर्दशित कर मन मोह लिया।
बच्चों ने शिक्षकों को कार्ड, पुष्प गुच्छ, गिफ्ट आदि प्रदान कर सम्मानित किया।और अपने गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। प्रबंधक शाहिद अली प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह एडमिन रिजवान अहमद ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अध्यापकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






