ग्रेटर नोएडा

शारदा यूनिवर्सिटी मे शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया

ग्रेटर नोएडा:ग्रेनो स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को सराहा।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चांसलर पी के गुप्ता ने कहा, “शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उनके ज्ञान, समर्पण और प्रेरणा से विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।और उन्होंने यह भी बताया ”गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोक्ष। गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मिटै न दोष।’

यू जी सी के पूर्व चेयरमैन डॉ. डी.पी.सिंह मे कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, वे जीवन की दिशा और भविष्य की नींव रखते हैं। आपका हर शब्द, हर प्रयास और हर विद्यार्थी के जीवन में आपका योगदान, राष्ट्र निर्माण की एक अमूल्य साधना है। आप को शिक्षक दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ,मैं ने आपने जीवन काल मैं आपसे भी बहुत कुछ सीखा है, मे आपको नमन करता हूँ l

यह कार्यक्रम मानव संसाधन विभाग के द्वारा किया गया अंत में सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस समारोह के मोके पर प्रो चांसलर वाई के गुप्ता, डॉ. टी.जी.सीताराम, डॉ अशोक श्रीवास्तव,वाइस चांसलर डॉ सिबा राम खारा, रजिस्ट्रार डॉ. विवेक गुप्ता, एडवाइजर डॉ. आर पी सिंह डॉ प्रमोद कुमार सहित सभी स्कूलों के डीन HoD फैकल्टी मेंबर्स स्टॉफ उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!