नोएडा

महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलेबोरेशन समिट में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की टीम सम्मानित 

नोएडा: महर्षि यूनिवर्सिटी में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलेबोरेशन समिट का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक प्रतिनिधियों, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत और विभिन्न देशों के बीच सहयोग, शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग और नवाचार जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत में त्रिनिदाद व टोबैगो के हाई कमिश्नर एचई चंद्रदाथ सिंह थे। उरुग्वे दूतावास के चीफ ऑफ कांसुलर सेक्शन पाब्लो रिकार्डो गोरोसिटो ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। सीबीएसई नई दिल्ली के एडिशनल डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन) आरपी सिंह विशेष अतिथि रहे।। समिट में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की टीम को सम्मानित किया गया।

समिट के दौरान फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव और निदेशक डॉ. महिपाल सिंह को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के सम्मान से नवाजा गया, वहीं फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. सुष्मिता भाटी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।

यह समिट विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, संस्थाओं और विचारकों को एक मंच पर जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच था, जहाँ सहयोग और नेटवर्किंग के नए अवसरों पर चर्चा हुई। फाउंडेशन की टीम ने इस मंच पर अपने कार्यों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

महर्षि यूनिवर्सिटी की ओर से रतिश गुप्ता, कुलपति डॉ बीपी सिंह, महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कानपुर के कुलपति डॉ पीके उपाध्याय और डीन अकादमिक तृप्ति अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

समिट में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे। इनमें वित्त मंत्रालय के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ हरीश यादव, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर प्रवीण एस, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के असिस्टेंट कमिश्नर सतीश कुमार, एमएसएमई मंत्रालय के असिस्टेंट कमिश्नर हेमंत यादव और सहकारिता मंत्रालय के डॉ संजय शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!