वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ शहर रामलीला का भूमि पूजन, 9 से होगा भव्य मंचन
8 अक्टूबर को निकलेगी महादेव की बारात

मेरठ: श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा (पंजी.) के तत्वावधान में श्री रामलीला कमेटी (पंजी.) मेरठ शहर द्वारा आयोजित होने वाली ऐतिहासिक शहर रामलीला-2026 का भूमि पूजन सायं 4 बजे जीमखाना मैदान, बुढ़ाना गेट पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित संतोष त्रिपाठी जी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
भूमि पूजन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री वरुण अग्रवाल (एडिको डेवलपर्स), श्री ओ.पी. अग्रवाल (दयानंद नर्सिंग होम), श्री नीरज सैनी, श्री मुकेश सिंघल, श्री अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी एवं श्री दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
विधि-विधान से भूमि पूजन के उपरांत समिति द्वारा भगवान के सभी स्वरूप जो रामलीला मंचन करेंगे सभी का तिलक पूजन किया गया साथ ही रामलीला मंच निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर समिति द्वारा सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया।
समिति के अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक ओमप्रकाश गोयल को बताया कि भूमि पूजन के साथ ही मंच, लाइट-साउंड एवं अन्य सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। अंत में आरती के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य संयोजक राकेश गर्ग (मलियाना वाले), अध्यक्ष मनोज गुप्ता, संरक्षक आलोक गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल (खद्दर), कोषाध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल (बबलू), संयोजक राकेश शर्मा, राजन सिंघल, अर्पण गर्ग, प्रवीण अग्रवाल (मोनी आटा चक्की), अपार मेहरा, मुकेश गौड़, दीपक शर्मा, दीपक राजपूत, अमित गुप्ता, आर.बी. शर्मा, चंद्रमोहन अग्रवाल, अरुण गुप्ता, अर्पित भारद्वाज, राकेश पाहवा, पवन जैन, गिरीश मोहन गुप्ता सहित महिला समिति से श्रीमती ज्योति गंभीर, गीता प्रजापति, निर्मला लोधी, अर्चना गोयल एवं युवा टोली से मनीष गुप्ता, मोहित जैन, वेदांत मांगलिक आदि उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।






