बुलन्दशहर

राम जन्म होते ही गूंज उठा जय श्री राम का गगनभेदी उद्घोष 

रामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में रामलीला का सजीव मंचन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )रामलीला में मंगलवार को राम जन्म होते ही समूचा पंडाल जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। महर्षि वशिष्ठ के आश्रम में चारों भाइयों द्वारा विद्या अध्ययन, महर्षि विश्वामित्र द्वारा अयोध्या नरेश से उनके बेटे राम लखन को यज्ञ रक्षा हेतु मांगकर ले जाने और वन में राम लक्ष्मण द्वारा ताड़का सुबाहु राक्षसों का वध किए जाने की लीला का मंचन देख दर्शक भावविभोर हो गये।

श्री राम लीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में प्राचीन नागेश्वर मंदिर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के तीसरे दिन की लीला का शुभारंभ गौरव सिंघल कृष्ण भारद्वाज एवं नैना हास्पिटल के आनर डॉ जितेंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। आयोजकों ने अतिथियों को रामनामी पटका पहनाकर स्वागत सत्कार किया। और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

तत्पश्चात मंडल के लोकप्रिय स्थानीय शौकिया युवा कलाकारों ने डायरैक्टर पुनीत सिंघल के नेतृत्व में राम लीला मंचन प्रारंभ किया। राजा दशरथ द्वारा श्रंगी ऋषि से पुत्रप्राप्ति हेतु पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन, राम-लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का माता कौशल्या,केकई, और सुमित्रा की कोख से जन्म के साथ ही समूचा पंडाल हर्षोल्लास के साथ जय श्री राम के नारे लगाने लगा।

राजगुरु महर्षि वशिष्ठ के आश्रम में चारों भाइयों द्वारा विद्या अध्ययन,बाल लीलाओं को देख दर्शक भावविभोर हो गये। गुरु महर्षि विश्वामित्र द्वारा अपने यज्ञ रक्षा हेतु अयोध्या नरेश से राम-लक्ष्मण को मांग कर ले जाने और राम लक्ष्मण द्वारा राक्षसी ताड़का और राक्षस सुबाहु के वध कर राक्षसों के संहार शुरू होने की लीला का मनोहारी दृश्यों के साथ मंचन किया गया।मारीच के भाग निकलने के साथ लीला को विश्राम दिया गया।

महाराज दशरथ के रूप में राजेश गर्ग टीनू,राम के रूप में अनुज सिंघल सुबाहु चेतन कंसल और मारीच के रूप में नितिन सिंघल ने दर्शकों को मोह लिया। ताड़का का रोल इंद्रजीत सिंह ने, विश्वामित्र विशाल कंसल ने लक्ष्मण कविश, शत्रुघ्न जतिन और भरत का किरदार इच्छित सिंघल ने निभाया।

मंच संचालन मनोज गुप्ता ने किया। योगेश कुमार अग्रवाल दीपक अग्रवाल दीनू पुनीत सिंघल ध्रुव कुमार सिंघल सचिन आदि ने सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!