दनकौर

चुनावी शंखनाद: श्री द्रोण गौशाला समिति रजि० के चुनाव की हुई घोषणा, 25 अक्टूबर को होगा मतदान, 21 प्रत्याशी मैदान में

श्री द्रोण गौशाला समिति रजि० दनकौर गौतम बुद्ध नगर द्वारा संचालित प्रबंध समिति चुनाव 2026 के लिए भरे गए 21 नामांकन सभी सही पाए गए किसी ने भी नहीं लिया नाम वापिस

जनसंपर्क शुरू शीघ्र प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश्वर दयाल जनता के सामने रखेंगे अपनी बात

क्या जनता के सामने आ पाएगा गौशाला के अंदर का सच ,क्या हर बार की तरह इस बार भी चुनावी शोर में दब जाएगा गौशाला का सच

दनकौर: श्री द्रोण गौशाला समिति का चुनावी बिगुल बज चुका है नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में कुल 21 प्रत्याशी अपना -अपना भाग्य आजमा रहे हैं , सभी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क में जुट गए हैं आरोप -प्रत्यारोपों के बीच अपने-अपने तरीके से बात को रखकर प्रभावित करने में लगे हैं , यह तो समय ही बताया कि गौशाला की जिम्मेदारी किन-किन के हाथों में आती है वैसे लोगों का मानना है कि वोटों के समीकरण   के हिसाब से स्थिति लगभग साफ है चुनाव मात्र एक औपचारिकता के रूप में देखा जा रहा है देखते हैं चुनावी दंगल में जनता के सामने क्या-क्या बातें आती है

नामांकन करने वाले लोगों की स्थिति इस प्रकार है 

अध्यक्ष पद हेतु-दीपक कुमार वर्मा, सुमित शर्मा, राकेश कुमार गर्ग

उपाध्यक्ष पद हेतु-अनुपम, मोहित कुमार गर्ग

प्रबंधक पद हेतु-रजनीकांत अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार गोयल, अरुण कुमार

उप प्रबंधक पद हेतु-संजीव कुमार गुप्ता, ध्रुव गर्ग

कोषाध्यक्ष पद हेतु-मनीष अग्रवाल अर्जुन वर्मा दिनेश्वर दयाल

सदस्य पद हेतु-सुशील कुमार मांगलिक पंकज गर्ग, ध्रुव गोयल, मनीष सिंघल, दीपांशु मित्तल, विकास गोयल, वैभव वर्मा,रोहित गर्ग

समय-समय पर पाठकों को चुनाव संबंधित जानकारी देने का प्रयास करते रहेंगे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!