बुलन्दशहर

निष्पक्ष लेखनी और एकजुटता से मजबूत होगा पत्रकार- ठा. विजय राघव

बुलंदशहर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई।

बता दे कि बुधवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ के निर्देशानुसार जिला कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव ने कि, बैठक में जनपद व तहसीलों के पत्रकारों ने भाग लिया। सभी पत्रकारों ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही समस्याओं और चुनौतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए पत्रकारों की सुरक्षा,सम्मान,न्याय पत्रकारिता के अधिकारों की सरकार से मांग उठाई। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा पत्रकार अपनी कलम की ताकत को पहचाने और एकजुट होकर उठाएं अपनी आवाज पत्रकारिता समाज की आवाज बुलंद करने का सशक्त मध्यम है मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा आपसी एकजुटता से ही संगठन को नयी ऊंचाई दी जा सकती हैं इस दौरान कई पत्रकारों ने अपने विचार सांझा किया बैठक का संचालन संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी ने किया इस अवसर पर प्रदीप तोमर, योगेंद्र शर्मा, ललित शर्मा सरताज बेग,इलियास,सचिन अग्रवाल, केशव वर्मा, सचिन लोधी, नितिन सोनी बॉबी लाल, लोकेंद्र राज कई दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।

रिपोर्ट संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!