शारदा विश्वविद्यालय में ‘युवती सम्मेलन 2026’ विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ पर कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), मेरठ प्रांत की गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा मिशन शक्ति पहल के अंतर्गत शारदा विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के सहयोग से ‘युवती सम्मेलन 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ है। सम्मेलन के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, नेतृत्व क्षमता, समान अवसरों तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला l
इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाचार एंकर सुश्री रुबिका लियाकत तथा विशिष्ट अतिथि सुश्री अर्चना मिश्रा, सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा).और डॉ मनु शर्मा कटारिया एबीवीपी रही l
सम्मेलन का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण, नेतृत्व क्षमता, समान अवसरों तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया जाएगा। ‘युवती सम्मेलन 2026’ युवतियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को पहचानने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर जागरूक होने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। सम्मेलन के माध्यम से महिला अधिकारों, अवसरों, आत्मनिर्भरता और समानता जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य अतिथि सुश्री रुबिका लियाकत ने अपने संबोधन में कहा कि मे वो ताकत रखती हु जिसे मे सोचती हु जिसे मे चाह लू उसे कोई माई का लाल नहीं रोक सकता विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब महिलाओं को समान अवसर, शिक्षा और नेतृत्व के लिए उचित मंच मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार और समाज, बल्कि पूरे राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। महिला सशक्तीकरण ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।
विशिष्ट अतिथि सुश्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण, महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें समान अवसर प्रदान करना एक सशक्त एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जब महिलाएँ सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव होगा। उन्होंने युवतियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मोके पर भारतीय जनता पार्टी गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, समाज सेवी अजय नागर, एडवोकेट गीता चौधरी,डॉ पल्लवी गुप्ता, डॉ अन्वीति गुप्ता, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ सुमन लता, डॉ. रचना बंसल स्टेट डिपार्टमेंट की हेड मिस. सत्यम, आशीष सहित सभी विभागो के डीन फैकल्टी मेंबर्स स्टॉफ स्टूडेंट्स आदि उपस्थित रहे l






