नोएडा

छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र

नोएडा: नवरात्रि के पावन अवसर पर छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ में शुक्रवार को अनहद नाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर-128 निवासी प्रसिद्ध एनर्जी हीलर एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक रेखा मल्होत्रा द्वारा आयोजित इस विशेष सत्र में दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम का मुख्य विषय इच्छा पूर्ति और मन की शांति रहा। सत्र के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’ मंत्र का जाप किया। मान्यता है कि सच्चे भाव से की गई प्रार्थना मां के दरबार में कभी खाली नहीं जाती।

रेखा मल्होत्रा ने कहा जब मन पूरी तरह शांत होता है, तभी भीतर अनहद नाद सुनाई देता है। ममता और वात्सल्य ही वे अदृश्य धागे हैं, जिनसे परमात्मा ने हम सबको एक-दूसरे से जोड़ रखा है।” उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने आभामंडल शुद्धि और आंतरिक अवरोधों को दूर करने का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक –बताया गया कि रेखा मल्होत्रा पिछले 20 वर्षों से ऊर्जा हीलिंग, ध्यान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों को आत्मिक संतुलन व सकारात्मक ऊर्जा की ओर प्रेरित कर रही हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!