भाजपा नेता सारांश मिश्रा ने किया औरंगाबाद व घरौंदा मुस्तफाबाद में रामलीला का शुभारंभ
औरंगाबाद रामलीला में सभी पात्रों को सम्मानित कर लिया आशीर्वाद

औरंगाबाद ( बुलंदशहर) भाजपा नेता सारांश मिश्रा ने रविवार को औरंगाबाद नागेश्वर मंदिर के रामलीला मैदान में भगवान श्री राम के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन कर लीला का शुभारंभ किया। भगवान श्री राम की आरती उतारी और श्रद्धा पूर्वक नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राम जी हम सब के आराध्य देव हैं। उनके प्रेरणादायक चरित्र से हमें सदाचार, सत्यनिष्ठा और भ्रातृ प्रेम की सीख लेनी चाहिए,

रामलीला आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों को अंगवस्त्र पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
रामलीला मंचन कर रहे सभी पात्रों को मुख्य अतिथि सारांश मिश्रा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मिश्रा ने भगवान श्री राम सहित सभी पात्रों के चरण स्पर्श कर आशिर्वाद प्राप्त किया।
दूसरी ओर सारांश मिश्रा ने रविवार को ही ग्राम घरौंदा मुस्तफाबाद में चल रही रामलीला में लीला का शुभारंभ किया। आयोजकों ने बाबा बांध कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
साहब सिंह कपाड़िया, अनिल गूर्जर,बौबी गूर्जर, मोहित छावडी, गप्पी पंडित,विनय शर्मा,प्रिस चौधरी,निशांत चंदीला, पीयूष लोधी, सचिन सैनी, विनोद गूर्जर, शिवम् चौधरी आदि उनके साथ रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






