ग्रेटर नोएडा
स्नेह बंधन संस्थान ने मनाया डांडिया उत्सव 2026

ग्रेटर नोएडा:स्नेह बंधन संस्था द्वारा 21 अक्टूबर 2026 को रवाया होटल ग्रेटर नोएडा में डांडिया उत्सव का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना था, जहाँ वे अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आपसी प्रेम, मित्रता और एकता का आनंद ले सकें।
डांस, गेम्स, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों से सजा यह उत्सव सभी सखियों के सहयोग, मेहनत और उत्साह का परिणाम रहा।
यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि जब महिलाएँ मिलकर कदम बढ़ाती हैं, तो हर आयोजन यादगार बन जाता है।
पूनम अग्रवाल , मेघा गोयल , किरण गुप्ता , मानशी गोयल , अनुराधा गुप्ता, शीतल गर्ग, पिंकी , शालिनी गुप्ता , आदि महिलाए उपस्थित रहीं ।






