बुलन्दशहर

बालिका विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस ,शिक्षिकाओं ने बच्चों को दिये उपहार 

सभी बच्चों को कराया गया स्वादिष्ट भोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )चाचा नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बालिका विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। अनूठी पहल‌ करते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को उपहार देकर खुश किया साथ ही सभी बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया।

मेन बाजार स्थित लाला मुरारी लाल रामरती देवी सरस्वती बालिका विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक ध्रुव सिंघल व चेयरपर्सन रीना सिंघल ने देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को बाल दिवस का इतिहास बताता और कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं। मेहनत और लगन से अपनी शिक्षा पूरी कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें।

अपने प्रिय चाचा नेहरू के जन्म दिन पर बच्चों ने केक काटा और उन्हें कविता,गीत, भाषण आदि के माध्यम से याद किया।

सभी बच्चों को उनके शिक्षकों ने गिफ्ट दिये। विद्यालय में सभी बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। बाल दिवस पर अपने शिक्षकों से उपहार पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए।

प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!