विचार

कुंडा ने तो मरहम लगाया पर क्या विश्व इस पीड़ा को समझेगा – दिव्य अग्रवाल (लेखक व विचारक)

विचार:जब किसी बेटी का बलात्कार होता है तो परिवार को अधिकार होता है की वह न्याय हेतु लड़ाई लड़े पर पाकिस्तान,बंगलादेश और अफगानिस्तान में बसने वाले हिन्दुओ को यह भी अधिकार नहीं अपितु वहां तो परिवार के समक्ष ही बहन बेटी के साथ मजहबी जिहादी दुराचार करते हैं और कहते हैं की जिन्दा रहना है तो कलमा पढ़ो। इस पीड़ा से बचने हेतु जब कुछ हिन्दू किसी प्रकार वहां से निकलकर भारत आते हैं कि यहां सही रूप से जीवन व्यतीत हो जाएगा तो कानूनी झमेलों के कारण यहाँ न तो उन्हें नागरिकता मिलती है और न ही सम्मानजनक जीवन। दशकों से पीड़ा झेलने वाले पाकिस्तानी निर्वासित हिन्दुओ पर राजनीति तो बहुत हुई पर सम्मान कभी नहीं मिला।

कुंडा में आयोजित बाबा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी की राम कथा में पाकिस्तान विस्थापित हिन्दुओ ने जिस सम्मान और स्नेह का अनुभव किया वह उनकी आँखों से प्रवाहित हो रहा था जिन्होंने पाकिस्तान में कभी कथा नहीं सुनी,यज्ञ हवन नहीं किया,उन्हें कुंडा विधायक राजा भैया ने इस कथा का मुख्य अतिथि बनाया उनको राज भवन बेंती में बुलाकर धार्मिक अनुष्ठान करवाया शायद इस सम्मान और स्नेह को पाकर उन हिन्दुओ के घावों पर औषधि का लेप लगा हो पर क्या इसकी पीड़ा सम्पूर्ण मानवता को नहीं होनी चाहिए, क्या विश्व पटल पर यह बात नहीं होनी चाहिए की इस्लाम द्वारा केवल लोगो को इसलिए प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि उनका धर्म हिन्दू है ।

निसंदेह राजा भैया ने इस्लामिक अमानवीयता को देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नंगा कर दिया है ।

इस कथा के आयोजन ने भारत के उन मुसलमानो और सेक्युलर हिन्दुओ के गाल पर एक प्रकार का सांकेतिक थप्पड़ जड़ा है जो भारत में गंगा जमुना तहजीब का षड्यंत्र रचते हैं और कहते हैं की मुसलमान, हिन्दू का भाई होता है अरे यह कैसा भाईचार है हिन्दुओ की दुर्दशा पर मौन हो और कहते हो की राम कथा भारत का सौहार्द बिगाड़ देगी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!