बुलन्दशहर

देव उठान एकादशी पर वृंदावन प्रेमियों ने की गौ सेवा 

कान्हा गौशाला पहुंच कर गायों को खिलाया हरा चारा गुड़ चूरी

औरंगाबाद (बुलंदशहर )देव उठान एकादशी के पावन अवसर पर श्री गोवर्धन मासिक परिक्रमा तीर्थयात्रियों वृंदावन प्रेमियों ने शुक्रवार को नगर पंचायत की शमसाबाद रोड़ स्थित कान्हा गौशाला में जाकर गौ माताओं की सेवा की। गौ शाला में मौजूद गौ माताओं को हरा चारा गुड़ चूरी आदि खिलाकर गौमाताओं से विश्व कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर जसवीर सिंह प्रबंधक सेंट विवेकानंद एकेडमी लखावटी, पत्रकार राजेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद पंसारी उर्फ मक्खन लाल, डॉ संजय गिरी, सुशील गुप्ता, निखिल गर्ग,कोमित अग्रवाल, अंकुर वर्मा,शयकी अग्रवाल, निक्की आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!