
औरंगाबाद (बुलंदशहर )उप निरीक्षक अंकित यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया है। अंकित यादव तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
कस्बा चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह का थाना छतारी स्थानांतरण किये जाने के चलते कस्बा चौकी प्रभारी रिक्त पद पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अंकित यादव को नया इंचार्ज बनाया है। अंकित यादव ने शुक्रवार को कस्बा चौकी प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कस्बा वासियों को भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया है,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






