GNIOT में Adobe Creative Cloud Orientation Program का भव्य आयोजन
1000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, Creativity, Digital Skills और Generative AI की आधुनिक तकनीकों से हुए रूबरू

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) में विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, रचनात्मकता एवं Generative AI के क्षेत्र में उभरती संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से Adobe Creative Cloud Orientation Program का भव्य आयोजन किया गया। इसमें इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों के साथ-साथ BCA एवं MCA के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी को देखते हुए कार्यक्रम को कुल तीन सत्रों में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) बबीता जी. कटारिया – निदेशक (आई.आई.सी.), प्रो. (डॉ.) संजय कटियार – डीन एकेडमिक, एवं प्रो. (डॉ.) विजय शुक्ला – डीन स्टूडेंट वेलफेयर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रो. (डॉ.) निखिल गोविल – हेड (डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. श्रीजा कक्कर एवं सुश्री भावना सचदेवा ने प्रभावशाली ढंग से किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को Adobe Creative Cloud के अत्याधुनिक रचनात्मक एवं डिजिटल टूल्स से परिचित कराना तथा वर्तमान तकनीकी एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में Creativity, Digital Skills और Generative AI जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में Adobe India एवं Supremntr के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव एवं तकनीकी विशेषज्ञता साझा की। प्रमुख वक्ताओं में श्री नितिन पाहवा, Lead, Education – Adobe India, डॉ. राजेश यू.एस., Director, Supremntr तथा सुश्री वेदांतिका, Program Manager, Supremntr शामिल रहे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आधुनिक डिजाइन, डिजिटल कंटेंट निर्माण, रचनात्मक तकनीकों तथा Generative AI के व्यावहारिक उपयोग एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया।
Adobe Creative Cloud के अंतर्गत Photoshop, Illustrator, Acrobat Pro, Adobe Firefly, Premiere, Adobe Express सहित विभिन्न रचनात्मक एवं डिजिटल टूल्स की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि इन टूल्स का उपयोग डिजाइनिंग, मल्टीमीडिया, वीडियो एडिटिंग, विजुअल कम्युनिकेशन और डिजिटल कंटेंट निर्माण जैसे क्षेत्रों में किस प्रकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रो. (डॉ.) पवन शुक्ला – डीन (कॉर्पोरेट एकेडमिक रिलेशन्स सेल) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले Adobe India एवं Supremntr के विशेषज्ञों, संस्थान के गणमान्य अधिकारियों, आयोजकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सफल आयोजन का श्रेय GNIOT Group of Institutions के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को जाता है। साथ ही, वाइस चेयरमैन श्री गौरव गुप्ता तथा मैनेजिंग डायरेक्टर श्री वंश गुप्ता के सक्रिय सहयोग एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन ने संस्थान में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी एवं औद्योगिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान के शीर्ष नेतृत्व की इसी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप GNIOT में निरंतर ऐसे शैक्षणिक एवं उद्योग-केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार, रचनात्मकता एवं कौशल संवर्धन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर संस्थान की ओर से यह संदेश दिया गया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक एवं तकनीकी युग में केवल पारंपरिक तकनीकी एवं प्रोग्रामिंग ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए डिजिटल क्रिएटिविटी, डिजाइनिंग, मल्टीमीडिया, विजुअल कम्युनिकेशन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे उद्योग-केंद्रित कार्यक्रम विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से जोड़ने, उनकी रचनात्मक क्षमता विकसित करने तथा भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
GNIOT द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत की आधुनिक तकनीकी आवश्यकताओं से जोड़ने तथा उन्हें भविष्य के लिए कुशल एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।






