देश में नफरत की राजनीति पर लगाम कब? केंद्र सरकार मनसे पर तुरंत प्रतिबंध लगाए – मानवता केन्द्र संस्थान
मुंबई से दिल्ली तक हड़कंप, राज ठाकरे के बयानों पर देशभर में उबाल!

जयपुर: भारत… जो सबका है, क्या अब कुछ लोगों की जागीर बन जाएगा?
मानवता केन्द्र संस्थान ने सीधे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मांग की है – मनसे पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाओ!
संस्थान के महासचिव सुरेश पंडित ने तीखे शब्दों में कहा, “यह देश किसी एक पार्टी या एक व्यक्ति का नहीं है। यह संविधान का देश है। संविधान ने हर भारतीय को हक दिया है – कहीं भी जाओ, कहीं भी रहो, कहीं भी कमाओ, अपनी भाषा-बोली, अपनी संस्कृति, अपना त्योहार मनाओ। ये हक राज ठाकरे ने नहीं दिया, तो छीनने का हक उन्हें किसने दिया?”. सुर्खियों में रहने के लिए मारपीट, धमकी और नफरत का खेल?
कभी हिंदी बोलने पर मारपीट, कभी उत्तर भारतीयों को महाराष्ट्र से भगाने की धमकी, कभी दुकानदारों को जबरन मराठी साइन बोर्ड के लिए डराना… मनसे की राजनीति चर्चा में रहने के लिए बार-बार यही कारनामा दोहराती है।
सुरेश पंडित ने सवाल उठाया – “क्या यही मराठी अस्मिता है? क्या मारपीट और गाली-गलौज से अस्मिता बचती है?”
इतिहास का सबसे बड़ा तमाचा!
सनसनीखेज खुलासा – शिवसेना के संस्थापक के पूर्वज खुद 2300 साल पहले बिहार के मगध साम्राज्य से पलायन करके आए थे। आज उसी धरती के बेटों – बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के लोगों को डरा-धमकाकर, गाली देकर, मारपीट कर खदेड़ा जा रहा है। यह कब तक चलेगा?
नवंबर 2026 : छठ पूजा पर भी सियासी जहर!
मुंबई में छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर हुए विवाद ने आग में घी डाल दिया। आरोप है कि राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर सामाजिक टकराव का माहौल बनाया गया। आस्था के पर्व को भी नहीं बख्शा गया!
संविधान क्या कहता है?
मानवता केन्द्र संस्थान ने साफ किया -अनुच्छेद 19(1)(a) और (b) – बोलने की आजादी, बिना हथियार शांतिपूर्वक इकट्ठा होने की आजादी अनुच्छेद 19(1)(d) और (e) – देश में कहीं भी घूमने, रहने और बसने की आजादी अनुच्छेद 29(1) – हर वर्ग को अपनी भाषा, लिपि और संस्कृति को बनाए रखने का मौलिक अधिकारअनुच्छेद 30 – सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार
किसी भी धार्मिक-सामाजिक भावना को ठेस पहुंचाना, किसी की संस्कृति पर हमला करना – यह सीधे-सीधे मौलिक अधिकारों का हनन है। अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है! सुरेश पंडित ने हुंकार भरी, “अब बहुत हो गया। राजनीति की रोटी सेंकने के लिए देश को बांटने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। केंद्र सरकार तुरंत कठोर कार्रवाई करे। ऐसे व्यक्ति और ऐसी पार्टी पर प्रतिबंध लगे, ताकि हर भारतीय निर्भय होकर देश के किसी भी कोने में अपनी जिंदगी जी सके।”
देश पूछ रहा है – क्या संविधान से ऊपर है कोई नेता? क्या नफरत की राजनीति पर लगेगा ताला?






