ग्रेटर नोएडा

ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित श्री संजीव सिंह विद्यार्थियों को तीरंदाज़ी का प्रशिक्षण देने पहुँचे गलगोटिया विश्वविद्यालय 

ग्रेटर नोएडा:अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन श्री संजीव सिंह जो पूर्व में भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत खेल प्राधिकरण के उच्च प्रदर्शन निदेशक और टाटा हाउसिंग एवं टाटा रियल्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। श्री सिंह गलगोटियाज विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को तीरंदाज़ी का वृहद् प्रशिक्षण देने के लिये पहुँचे। उन्होंने “खेलो इन्डिया यूनिवर्सिटी गैम” में यूपी एडिशन 2023 में क्वालीफ़ाई करने वाली गलगोटियाज विश्वविद्यालय की “तीरंदाज़ी” की टीम के विद्यार्थियों को तीरंदाज़ी के बारे में अपना गहन अनुभव साँझा करते हुए तीरंदाज़ी में विजय प्राप्त करने के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। और प्अपने हाथों से प्रेक्टिकल करके भी दिखाये। जिससे विद्यार्थियों में तीरंदाज़ी के प्रति एक नयी उमंग और एक नया आत्मविश्वास पैदा हुआ। गलगोटियाज विश्वविद्यालय के ये सभी विद्यार्थी अभी से ही 2028 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिये तैयारी कर रहे हैं। 

इसके साथ-साथ हम आपको बताना चाहते हैं कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में डॉ. अब्दुल कलाम इंटर-टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 ऐकेटीयू जोनल फेस्ट) का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर, 2024 को गलगोटियाज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है।

इस आयोजन में गौतम बुद्ध नगर जोन के विभिन्न कॉलेजों से लगभग 2,300 प्रतिभागी भाग लेंगे, जो एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखाएंगे।

कल इस प्रतिष्ठित आयोजन के मुख्य अतिथि भी श्री संजीव सिंह ही होंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!