गमगीन माहौल में सैनिक सम्मान के साथ हुआ पसौली में ब्रजपाल सिंह का अंतिम संस्कार
सीमा पर हृदय गति रुकने से हुआ था आक्समिक निधन
औरंगाबाद( बुलंदशहर) ग्राम पसौली में बुधवार को अत्यंत गमगीन माहौल में सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में सैनिक ब्रजपाल सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के तौर पर सैनिक टुकड़ी ने शस्त्र उल्टे कर साथी जवान को भावभीनी सलामी दी।
गांव पसौली निवासी सतवीर सिंह के पुत्र ब्रजवीर सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पंद्रह बटालियन आई टी बी पी में जंबू कश्मीर में हवलदार के पद पर तैनात थे। मंगलवार की देर शाम हृदय गति रुक जाने से उनका आक्समिक निधन हो गया था। गांव के लाडले ब्रजपाल सिंह के दुखद निधन का समाचार गांव पहुंचते ही समूचा गांव गहन शोक में डूब गया। बुधवार को तिरंगे में लिपटे जवान के शव को विशेष सैनिक टुकड़ी लेकर गांव पहुंची तो समूचा गांव मृतक जवान के घर पर उमड़ पड़ा। अत्यंत गमगीन माहौल में सैनिक सम्मान के साथ मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। सैंकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मृतक की पत्नी रचना और बेटी प्रियांशी का रुदन मार्मिक विलाप सुनकर हर आंख नमः हो गई। मुखाग्नि मृतक के बेटे दीपांशु ने दी। मृतक के बड़े भाई शिवकुमार भी सेना में कार्यरत हैं।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल