आस्था
सात हवन कुंडों के बीच झूले पर सात दिवसीय तपस्या कर रहा एक श्रद्धालु, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

बिलासपुर: प्राचीन शिव मंदिर चचूला परिसर में एक ग्रामीण सात अग्नि कुंडों के बीच झूला डालकर खड़े होकर शनिवार से शनिवार तक एक सप्ताह के लिए तपस्या साधना, हठयोग धूनी तपाना में लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया पिछले नौ वर्षों से प्रत्येक वर्ष जेष्ठ मास में सात अग्नि कुंडों के बीच झूला पर खड़े होकर साप्ताहिक तपस्या गांव के करमजीत नागर करते चले आ रहे हैं।
रविवार को भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा। जिसमें आस-पास गांवों से ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं। इस मौके पर महकार नागर, आशे भगत, रामरतन, मानसिंह, रामवीर, राजकुमार, वीर सिंह, जागेश्वर, रितिक, धर्मेंद्र, मनीष, अंकुश, मेघराज आदि मौजूद रहे,
रिपोर्ट-घनश्याम पाल






