दनकौर

गौड़ सिटी में108 फीट की भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

इस ऐतिहासिक आयोजन में श्री कृष्ण जन्मभूमि लोकसभा क्षेत्र की सांसद हेमा मालिनी सहित कई हस्तियां बनी गवाह

दनकौर:यीडा सिटी के सेक्टर 19, यमुना गौड सिटी में गौड़ ग्रुप ने गौड़ भारत की सबसे ऊँची 108 फीट की भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। इसी अवसर पर हरे कृष्णा हरे राम गौड़ मंदिर का उद्घाटन भी किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में श्री कृष्ण जन्मभूमि लोकसभा क्षेत्र की सांसद हेमा मालिनी,उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री, सुनील कुमार शर्मा मुख्य अतिथि और शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा भारतीय संस्कृति और श्रीकृष्ण भक्ति का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।

कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु, भक्त और पर्यटक उमड़े, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।भक्ति और भव्यता से भरी इस शाम को और भी खास बनाया। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने, जिनके भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अनावरण के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का अभिषेक किया और भव्य आरती में हिस्सा लिया।

इस खास मौके पर गौड़ ग्रुप के सीएमडी, मनोज गौड़ ने कहा कि 108 फीट ऊँची यह प्रतिमा और हरे कृष्णा हरे राम गौड़ मंदिर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और कृपा का भव्य प्रतीक है। यह स्थल मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र बनेगा। हमारा उद्देश्य भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और बढ़ावा देना है।यह विशाल प्रतिमा गौड़ यमुना सिटी के ऊपर स्थित होकर आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनेगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर इसकी रणनीतिक स्थिति इसे एक महत्वपूर्ण तीर्थ और पर्यटन स्थल बनाएगी, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे पर्यटन, रोजगार और स्थानीय व्यवसायों में वृद्धि की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, गौतमबुद्धनगर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल गोयल, कर्नल वत्स उर्फ कर्नल शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!