बुलन्दशहर

गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत बुलंदशहर में विशाल हस्ताक्षर अभियान आयोजित

बुलंदशहर:श्री राधा अष्टनाथ सेवा संस्थान ट्रस्ट के मार्गदर्शन में संचालित “गौ सम्मान आवाहन अभियान” के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज बुलंदशहर नगर में एक विशाल जन-जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान का सफल आयोजन किया गया।

यह अभियान दासानुदास अतुल कृष्णदास (गौ भक्तमाली) जी, जिला गौ प्रचारक एवं जिला प्रभारी, गौ सम्मान आवाहन अभियान, बुलंदशहर तथा मधुर श्याम गुप्ता (गौ सेवक) जी, जिला प्रमुख एवं तहसील प्रभारी, गौ सम्मान आवाहन अभियान, बुलंदशहर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। हस्ताक्षर अभियान डिप्टीगंज चौराहा से प्रारंभ होकर अंबर सिनेमा तक निकाला गया। मार्ग में व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए तथा अभियान के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर दासानुदास अतुल कृष्णदास (गौ भक्तमाली) जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, “एक हस्ताक्षर केवल स्याही नहीं, बल्कि गौ माता के सम्मान का संकल्प है।” उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं। प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है कि वह गौ संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के इस जन-जागरण अभियान से जुड़कर समाज में जागरूकता का संदेश पहुंचाए।

उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान केवल हस्ताक्षर तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में गौ माता के प्रति श्रद्धा, संवेदना और संरक्षण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का एक व्यापक प्रयास है। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से ही यह जनआंदोलन अपने उद्देश्य को प्राप्त करेगा।

इस अभियान को सफल बनाने में दीपेन गांगुली, सोनू ब्रजवाशी, गोपाल गर्ग, रितेश शर्मा, कपिल गर्ग, पंकज शर्मा सहित अनेक गौ-भक्तों, व्यापारियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्टर नितिन सोनी

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!