अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए मनाया शिक्षक दिवस

दनकौर:आज अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष/प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी एवं प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक के आवाहन पर प्रदेश भर के शिक्षकों ने सेवारत शिक्षकों के लिए अनिवार्य टेट के विरोध में एवं टेट मुक्ति के लिए संसद में अध्यादेश लाने की माँग को लेकर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए शिक्षक दिवसमनाया,


इस कार्यक्रम के क्रम में मेरठ मण्डल एवं जनपद गौतम बुद्ध नगर के विद्यालयों में भी संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
जनपद गौतम बुद्ध नगर से जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नागर, मेरठ मंडल के अध्यक्ष उमेश राठी, मंडल उपाध्यक्ष सतीश नागर, किरन कुशवाहा,जिला अध्यक्ष निरंजन सिंह नागर, जिला महामंत्री शकरुद्दीन खान, जिला कोषाध्यक्ष सतपाल लोहिया, ब्लॉक अध्यक्ष दनकौर सत्यवीर नागर, ब्लॉक अध्यक्ष दादरी श्यामवीर सिंह नागर, ब्लॉक अध्यक्ष बिसरख ऋतू चौधरी, पम्मी मलिक, दिशा चौधरी सहित सैकड़ो शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालय के स्टाफ के साथ काली पट्टी बांध का विरोध दर्ज किया।






