दिल्ली एनसीआर

अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने दिल्ली पर धरना देकर माननीय प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित दिया ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा:अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा टी0ई0टी0 प्रकरण पर लगातार संघर्ष कर रहा है।लगातार न्यायालय,विधायी औऱ सड़क तक संघर्ष में है सभी शिक्षक साथी निश्चिन्त रहिये 2011 तक नियुक्त देश भर के समस्त शिक्षक टी0ई0टी0 अनिवार्यता से आप सभी के संघर्ष की ताकत पर निश्चित मुक्त होंगे।

आज मोर्चे ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार AIPTF के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासवराज गोरिवर्कर महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में जंतर मंतर दिल्ली पर धरना देकर माननीय प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन दिया।

उपरोक्त धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने भी घटक संगठन होने के नाते प्रतिभागिता की। संगठन के प्रतिनिधि के रूप में मेरठ मंडल अध्यक्ष उमेश राठी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर निरंजन सिंह नागर, जिला महामंत्री शकरुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष संजय भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष दनकौर सत्यवीर सिंह नागर, फरियाद अली, मुनेश शर्मा, अवनीश चौहान सहित सैकड़ो शिक्षकों ने जनपद गौतम बुद्ध नगर से प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!