मंदिर गयी युवती को बहला फुसलाकर ले उड़ा उसका आशिक
भाई की तहरीर पर मामला दर्ज,प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं

औरंगाबाद (बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के एक गांव में शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने गयी एक युवती को बहला फुसलाकर उसका प्रेमी ले उड़ा। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं लगा है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर निवासी 19 वर्षीय एक युवती सोमवार की सुबह गांव के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने गयी थी। तभी उसका प्रेमी आशीष गिरी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। युवती जब काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने उसे तलाश किया। जानकारी मिली कि उसे एक युवक अपने साथ भगा ले गया है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी आशीष गिरी पुत्र ऋषि पाल गिरी निवासी गांव भविषा थाना कांधला जिला शामली के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रेमी युगल को तलाशा लेकिन प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







