मंदिरों में हुआ अन्नकूट महोत्सव ,श्रृद्धालुओं ने दर्शन कर किया प्रसाद ग्रहण

औरंगाबाद (बुलंदशहर )गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में सभी मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्ति बद्ध बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर में, शनिधाम मंदिर परिसर में,मेन सदर बाजार स्थित शिव मंदिर में, गायत्री सत्संग भवन स्थित शिव मंदिर में, अग्रवाल धर्मशाला घासमंडी स्थित शिव साईं मंदिर में तथा अन्य अनेक मंदिरों में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। सभी मंदिरों में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों श्रृद्धालुओं ने पंक्ति बद्ध बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। परंपरागत तरीके से घरों में गोवर्धन महाराज की प्रतिमा गोबर से बनाकर श्रृद्धालुओं ने सांय काल पूजा अर्चना कर अपने परिजनों की कुशल कामना की मनौती मांगी।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल





