आर्यन सिंह बने लेफ्टिनेंट, सूबेदार पिता के सपने को किया साकार

बिलासपुर (ग्रेटर नोएडा)कहते हैं कि दिल में यदि जज्बा लेकर मेहनत की जाए तो आसमान को छूना मुश्किल नहीं होता। ऐसी ही एक मिसाल गांव जौली निवासी आर्यन सिंह ने कायम की है। आर्यन सिंह भारतीय जल सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने थल सेना में सूबेदार पिता हरेंद्र सिंह मावी का सपना पूरा किया है।
गांव जौली निवासी सूबेदार हरेंद्र सिंह मावी ने बताया कि उनके एक बेटे व एक बेटी हैं। छोटी बेटी सेना में जाने के लिए कड़ी तैयारी कर रही है। हरेंद्र सिंह मावी ने बताया कि जब वह खुद सेना में भर्ती हुए थे तो उन्होंने सोच लिया था वह अपने बेटे को सेना में भेजेंगे। इंटरमीडिएट पढ़ाई के दौरान एनडीए परीक्षा 2022 में पास कर आजीमाला केरल में ट्रेनिंग लेकर हाल में ही उनका बेटा लेफ्टिनेंट बनकर गांव जौली लौटा तो गांववासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
आर्यन सिंह ने बताया कि जून में आफिसर्स ट्रेनिग अकादमी आजीमाला केरल से ट्रेनिग पूरी की। उन्होंने अपनी कामयाबी के लिए पिता सूबेदार हरेंद्र सिंह मावी को श्रेय दिया। पतला खेड़ा गांव स्थित स्वागत करते हुए मामा कुलदीप भाटी ने कहा कि भगवान करे कि हर घर भांजा आर्यन सिंह जैसे बेटे हों ।
लेफ्टिनेंट आर्यन सिंह का स्वागत करने के लिए उनके पिता सूबेदार हरेंद्र सिंह और मामा कुलदीप सिंह मावी काफी बेताब दिखाई दिए। दोनों ने अपने बेटे व भांजे के कंधे पर लेफ्टिनेंट के रैंक का चिन्ह लगाते हुए कहा कि आज हमारा जीना सफल हो गया। कुलदीप भाटी ने भावुक होते कहा कि भगवान करे कि उनके भांजे आर्यन सिंह हर घर में हों। उन्होंने कहा कि पहले वह सूबेदार का साला, अब वह लेफ्टिनेंट का मामा के रूप में जाने जाएंगे।
समाजसेवी सुल्तान नागर व चेयरमैन सुधीर नागर पतला खेड़ा गांव कुलदीप भाटी के घर पहुंचे । आर्यन सिंह का स्वागत-सत्कार करते हुए कहा क्षेत्र में सैकड़ों सैनिक हैं, परंतु पहला अवसर है क्षेत्र में आर्यन सिंह सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंचे है। इस मौके पर अनिल भाटी, अजय फौजी, केपी सिंह, अफजाल सैफी, नाजिम, दिपेश शर्मा, सुबोध कुमार, राहुल भाटी, दिनेश, मुकेश मुनीम, सतवीर आदि आर्यन सिंह को सम्मानित किया ।
रिपोर्ट घनश्याम पाल






