शिक्षण संस्थान

विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अशोका सदन अव्वल 

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद:नेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा तीन चार और पांच के बच्चों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति और प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रश्नों के सटीक उत्तर देते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक मंडल ने प्राप्त अंकों के आधार पर अशोका सदन को विजेता घोषित किया।

विजेताओं को प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने टृाफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मिडिल विंग कोआर्डिनेटर‌ संजू शर्मा ने आभार जताया और बच्चों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!