
जयपुर:मरुधरा किसान यूनियन राजस्थान की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि मरुधरा किसान यूनियन राजस्थान का सबसे अनुशासित संगठन है और इस संगठन के साथ मातृशक्ति का आशीर्वाद है आज मरुधरा किसान यूनियन राजस्थान के 17 से 18 जिलों में सक्रिय रूप से किसान मजदूर दलित आदिवासी छात्र और महिलाओं के हितों के लिए संघर्ष कर रहा है , रेखा शर्मा ने सभी से इससे जुडने की अपील करते हुए कहा है कि इस संगठन में 50 से ज्यादा पूर्व वर्तमान सरपंच पार्षद और जनप्रतिनिधि और बहुत से सरकारी विभागों से रिटायर्ड सेवानिवृत अधिकारी जुडे हुए हैं, यह संगठन एक ऐसा संगठन है जिसमें महिलाओं का सबसे पहले सम्मान होता है व सभी माता बहने अपने आप को बहुत मजबूत और सुरक्षित महसूस करती हैं, क्योंकि कृषि प्रधान इस देश में महिलाओं ने भी कृषि में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है और अपने भूमिका निभाई है आज भी महिलाएं खेती कर रही हैं आज हम सब मिलकर उनकी आवाज को बुलंद कर रहे हे महिला हो या पुरुष कोई भी अपनी समस्या मरुधरा किसान यूनियन के साथ साझा कर सकता है ,