बुलन्दशहर

रावण मेले में बुलंद हुए नगर पंचायत हाय हाय के नारे

नगर पंचायत ने नहीं की कोई व्यवस्था ,पेय जल तक नहीं कराया गया उपलब्ध

औरंगाबाद (बुलंदशहर )रावण मेले में जहां हजारों लोग उमड़े वहीं नगर पंचायत की उदासीनता देखने में आई। दर्शकों ने नगर पंचायत हाय हाय के नारे बुलंद कर नगर पंचायत के रवैए पर रोष का इजहार भी किया।

प्रदेश में भाजपा सरकार है। सांसद विधायक भाजपा के हैं इसके बाबजूद कस्बे के प्रसिद्ध रावण दहन मेले में नगर पंचायत की उदासीनता साफ नजर आई। नगर पंचायत ने अपनी उदासीनता से हजारों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। नगर पंचायत द्वारा पेय जल सुविधा अथवा कोई पंडाल आदि भी नहीं लगाया। नगर पंचायत के रवैए से व्यथित होकर लोगों ने नगर पंचायत हाय हाय के नारे लगाते हुए रोष जताया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!