ग्रेटर नोएडा

विजयदशमी पर चिटहरा में हुआ शस्त्र पूजन

रण सिंह भाटी बने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के दादरी ब्लॉक अध्यक्ष और अजीत सिंह भाटी उपाध्यक्ष 

दादरी: विजयदशमी के अवसर पर ग्राम चिटहरा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के विस्तार एवं नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महामंत्री संदीप तंवर ने रण सिंह भाटी को दादरी ब्लॉक अध्यक्ष, अजीत भाटी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, दुष्यंत भाटी को ग्राम चिटहरा अध्यक्ष तथा विनीत भाटी को हनुमान चालीसा केंद्र प्रमुख नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

कार्यक्रम में राष्ट्र रक्षा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं सामाजिक एकता पर चर्चा हुई। ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा ग्राम चिटहरा की ओर से संगठन को तलवार भेंट की गई।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष संजीव सालवान, राष्ट्रीय बजरंग दल के उपाध्यक्ष सनोज भाटी, जिला मंत्री योगेंद्र भाटी, ग्रेटर नोएडा अधिवक्ता फोरम के अध्यक्ष जितेश खारी, उपाध्यक्ष आनंद कुमार सैनी, ओमिक्रॉन अध्यक्ष अभिषेक भाटी, सौरभ हूण, ग्राम प्रधान राजवीर भाटी, समाजसेवी ईश्वर भाटी, आदित्य भाटी, मनोज शर्मा, रविंदर भाटी, सैकड़ों लोगों सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!