बुलन्दशहर
वैश्य समाज ने किया अखाड़ा प्रमुख दीपक अग्रवाल दीनू का सम्मान
छठ भवानी काली कमेटी अखाड़ा ने निकाली दशमी पर काली शोभायात्रा

औरंगाबाद (बुलंदशहर )वैश्य समाज के लोगों ने छठ भवानी काली कमेटी अखाड़ा प्रमुख दीपक अग्रवाल दीनू को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विजय दशमी पर्व पर छठ काली कमेटी ने रावण से युद्ध करने जा रहे रामा दल के साथ छठ भवानी काली मैया की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। मेन बाजार स्थित दिल्ली मिष्ठान भंडार पर वैश्य समाज ने अखाड़ा प्रमुख दीपक अग्रवाल दीनू को अंगवस्त्र पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सुशील कुमार गुप्ता मनोज गर्ग , शिवम् गर्ग, दीपक कुमार अग्रवाल,गोपी गर्ग, हर्ष, तुषार, दीपांशु सहित अखाड़े के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






