साहित्य जगत

डॉ मीरा सिन्हा को मिलेगा इस माह का साहित्य रत्न सम्मान

साहित्यकार सत्कार आपके द्वारा योजना में 17 अक्टूबर को किया जाएगा अलंकृत 

प्रयागराज :प्रयागराज की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ मीरा सिन्हा को उनके सोहबतियाबाग स्थित आवास पर 17 अक्टूबर को अपराहन 3:00 बजे से साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा *साहित्यकार सत्कार:आपके द्वार* योजनान्तर्गत साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा ।

उपरोक्त जानकारी साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज के व्यवस्थापक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने देते हुए बताया कि प्रकाशन द्वारा प्रति महीने एक वरिष्ठ साहित्यकार को साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया जाता है । साहित्यांजलि प्रभा पत्रिका के संरक्षक न्यायमूर्ति सुधीर नारायण जी ,मुनेश्वर मिश्र , डॉ बालकृष्ण पांडेय , सहित पत्रिका के सम्पादक मंडल में वरिष्ठ सहयोगी डॉ योगेंद्र कुमार मिश्र विश्वबंधु , डॉ राम लखन चौरसिया वागीश , डॉ जया मोहन , डॉ रामसुख यादव, रवीन्द्र कुशवाहा श्रीमती रेखा तिवारी , पंडित राकेश मालवीय मुस्कान डॉ अजय मालवीय , शंभू नाथ श्रीवास्तव शंभु के सहयोग से श्रीमती रचना शिवपुरी ( सुल्तानपुर ) के अतिथि संपादन में प्रकाशित मीरा सिन्हा विशेषांक को इस अवसर पर उन्हें समर्पित किया जाएगा। साहित्य रत्न सम्मान में एक सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र से रचनाकार को अलंकृत किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!