ग्रेटर नोएडा

संविधान गौरव दिवस पर आईआईएमटी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन, संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान

ग्रेटर नोएडा:भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आईआईएमटी कॉलेज, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी मान्य श्री विनोद तावड़े जी, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी, गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा जी भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर एमएलसी विधायक श्री श्रीचन्द शर्मा जी दादरी विधायक तेजपाल नागर जी जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह जी आईआईएमटी प्रबंधक मयंक गोयल जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद तावड़े जी ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता का आधार है। संविधान ने भारत के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध कराया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों ने गहन विचार-विमर्श और दूरदर्शिता के साथ ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना केवल हमारा दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय का नैतिक कर्तव्य भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास, समान अवसर और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संविधान गौरव दिवस हमें संविधान निर्माताओं के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने, संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से संविधान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान के मूल्यों का सम्मान करे और देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए।

गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा जी ने कहा कि भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार एवं अवसर प्रदान किए हैं। संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों का पालन करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें संविधान निर्माताओं के विचारों और उनके योगदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी ने कहा कि संविधान गौरव दिवस हमें संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करने तथा संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी रक़म सिंह भाटी दादरी चेयरमैन गीता पंडित धर्मेन्द्र कोरी वीरेन्द्र भाटी कर्मवीर आर्य भगवत प्रशाद शर्मा निर्मला तंवर दीपक भारद्वाज पवन नागर अश्वनी गोयल वन्दना वानखेड़े जितेन्द्र भाटी सचिन गौतम मनोज चौधरी अर्पित तिवारी राहुल पंडित सत्यपाल शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर भागवत प्रसाद शर्मा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!