बुलन्दशहर

आर के पब्लिक स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस 

""एक स्वर एक संविधान की गूंज'' 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )आर के पब्लिक स्कूल में गुरुवार को संविधान दिवस समारोह उमंग उत्साह और सम्मान पूर्वक मनाया गया। सभी उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने” एक स्वर एक संविधान ” का नारा बुलंद करते हुए संविधान का पालन करते रहने का संकल्प लिया,

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक शाहिद अली ने मां भारती, संविधान विशेषज्ञ भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर एवं मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे संविधान की विशेषता विविधता में एकता और समानता है। हमारा संविधान समाज के हर वर्ग और व्यक्ति को समान अधिकार प्रदान करता है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने संविधान का सम्मान करते हुए संविधान का पालन करें और सभ्य नागरिकता का परिचय दें।

इस अवसर प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह एडमिन रिजवान अहमद ने भी विद्यार्थियों को भारतीय संविधान का महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी देते हुए जागरुक किया।

प्रधानाचार्य ने सभी से संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने हेतु तन मन धन से काम करने का भी आवाह्न किया।

इस अवसर पर विद्यालय के अनेक छात्र छात्राओं ने संविधान की विशेषताओं पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

एडमिन रिजवान अहमद ने जिम्मेदार नागरिक बनने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करने की अपील की। सभी आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कहा कि इस

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व की भावना का विकास करना है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!